यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर जुर्माना, मैदान पर भिड़ंत के बाद मिली सजा

कोलंबो। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई झड़प के बाद मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

यह घटना भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में जायसवाल के फर्नांडो की गेंद पर आउट होने के बाद हुई। फर्नांडो ने विकेट का जश्न मनाते हुए जायसवाल की ओर इशारा किया, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज पलटकर उनके पास पहुंचे। दोनों के बीच बहस हुई और इस दौरान उनके सिर भी आपस में टकराए। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और जायसवाल वापस पवेलियन लौट गए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के लेवल-1 अपराध का दोषी पाया गया। यह मामला खिलाड़ी या मैच से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित नियम के उल्लंघन का है।

मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की प्रस्तावित सजा को दोनों खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। पिछले 24 महीनों में दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ यह पहला डिमेरिट अंक है। 24 महीने की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक होने पर उन्हें निलंबन अंक में बदला जा सकता है और मैच प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए, लेकिन बाद में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटों पर जा लगी। यह फर्नांडो का मैच में पहला विकेट था। दूसरे दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित रहा और समाचार लिखे जाने तक भारत का स्कोर आठ विकेट पर 475 रन है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts