सीएम हेमंत सोरेन से एचईसी पुनरुद्धार के लिए गठित केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों के बीच एचईसी की वर्तमान स्थिति और इसके पुनरुद्धार से संबंधित भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी की मौजूदा परिस्थितियों और संस्थान को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक कदम को लेकर विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के दौरान सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद तिरुचि शिवा, राज्यसभा सांसद सुलता देव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts