पहली बार HHO कार्बन क्लीनिंग मशीन लॉन्च, युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर

जमशेदपुर। वाहनों के इंजन की कार्बन क्लीनिंग और डिकार्बोनाइजिंग के लिए HHO कार्बन क्लीनिंग मशीन को पहली बार झारखंड में लॉन्च किया गया है। जमशेदपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर हाता चौक से महज 50 मीटर की दूरी पर, जमशेदपुर से हल्दीपोखर की ओर जाने वाले मार्ग पर न्यू इरा टेक्नोलॉजी के संचालक एवं मालिक प्रद्युम्न साहू ने मशीन की लॉन्चिंग की। यह मशीन पेट्रोल, डीजल और CNG समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों की डिकार्बोनाइजिंग के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

प्रद्युम्न साहू ने बताया कि HHO मशीन के जरिए हाइड्रोजन गैस को इंजन में प्रवाहित कर कार्बन की सफाई की जाती है। इससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर होने, पिकअप बढ़ने, इंजन की आवाज स्मूथ होने और प्रदूषण में कमी आने में मदद मिल सकती है। उनके अनुसार कार्बन क्लीनिंग से इंजन की कार्यक्षमता और लाइफ को भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

युवाओं के लिए बनेगा रोजगार का अवसर प्रद्युम्न साहू के अनुसार यह मशीन बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार और स्टार्टअप का बेहतर माध्यम बन सकती है। मशीन को संचालित करने के लिए केवल एक दिन की ट्रेनिंग दी जाती है और मशीन पूरी तरह ऑटोमैटिक है। उनका कहना है कि सही तरीके से व्यवसाय चलाने पर युवा कुछ ही महीनों में मशीन की लागत निकाल सकते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts