बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

मुंबई।14 अगस्त को सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला अब कारोबारी दिनों में पहुंच गया है। वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ने अपनी पकड़ अपेक्षाकृत मजबूत बनाए रखी है। वहीं सनी देओल की फिल्म की दैनिक कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को करीब 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह चार दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन करीब 91 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं।

दूसरी ओर, राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘बंटवारा 1947’ को सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका लगा। फिल्म ने चौथे दिन महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले इसने पहले दिन 5.75 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। चार दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 40.20 करोड़ रुपये हो गया है। करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के आधार पर फिलहाल बॉक्स ऑफिस मुकाबले में ‘आवारापन 2’ स्पष्ट रूप से आगे निकलती दिखाई दे रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts