भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी, पंजाब, गुजरात के लिए भी नियुक्त किए नए प्रभारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी संगठन में अहम बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को सौंपी गई है। वहीं, गुजरात का नया प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है। इन नियुक्तियों को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की। विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव दोबारा नियुक्त किया गया। वही राज्यसभा सदस्य तरुण चुग को पार्टी कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया । सतीश पुनिया को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts