कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ

रांची। कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ शुक्रवार को जारी रही। ईडी ने 28 जुलाई को हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर ओम प्रकाश सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

समन के अनुसार ओम प्रकाश सिंह निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचा। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच एजेंसी ने उससे पूछताछ शुरू की। ईडी की जांच मुख्य रूप से एलबी सिंह की कारोबारी गतिविधियों से जुड़े बैंक खातों और उनमें होने वाले वित्तीय लेनदेन पर केंद्रित बताई जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, धनबाद में दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान एलबी सिंह के करीबी लोगों के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में ईडी को ऐसे बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली, जो कथित तौर पर एलबी सिंह की व्यापारिक गतिविधियों के लिए दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए थे।

जांच एजेंसी को संदेह है कि इन खातों में कारोबारी गतिविधियों से संबंधित रकम जमा की जाती थी, जबकि खातों का वास्तविक संचालन संबंधित खाताधारकों के बजाय अन्य लोगों द्वारा किया जाता था।

जांच के दौरान सामने आया है कि एलबी सिंह ने कथित तौर पर अपनी व्यापारिक गतिविधियों के लिए ओम प्रकाश सिंह के नाम पर भी एक बैंक खाता खुलवाया था। ईडी इस खाते के संचालन, इसमें हुए लेनदेन और रकम के स्रोत समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

ईडी यह भी जांच कर रही है कि इन खातों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और इनके जरिए होने वाले लेनदेन में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। दस्तावेजों और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts