मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।

संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पटना पहुंचे है और नीतीश कुमार के पटना लाैटने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनसे मुलाकात की।

मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे।

नीतीश कुमार के पटना लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का उनके आवास पहुंचकर मुलाकात करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, दोनों नेताओं की मुलाकात ने बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा को जरूर तेज कर दिया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts