मत्स्य क्षेत्र में झारखंड की ऊंची उड़ान, IITF में मोती की खेती बनी आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली/रांची : भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन राज्य की बढ़ती मत्स्य क्षमता, आधुनिक तकनीकों और ग्रामीण आजीविका के नए अवसरों को लेकर आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। खासतौर पर झारखंड में विकसित हो रही मोती की खेती (Pearl Farming) और इसकी आधुनिक तकनीकें मेले में लोगों के बीच उत्सुकता का केंद्र बनी हुई

पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा

राज्य में मत्स्य उत्पादन की संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों को भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत बायोफ्लॉक, केज कल्चर, मोती पालन और झींगा-मांगुर पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।पवेलियन में मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति ने मोती की खेती की संभावनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में मोती पालन का विस्तार हो रहा है। हजारीबाग को भारत सरकार द्वारा मोती पालन के विशेष क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है, जहां बड़े पैमाने पर यह कार्य हो रहा है। आने वाले समय में यहां अत्याधुनिक ब्रीड बैंक स्थापित करने की भी योजना है।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक तकनीक से आगे बढ़ते हुए अब मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक अपनाई जा रही है, जिसके तहत एक सीप में एक साथ सात से आठ मोती विकसित किए जा सकते हैं। इस तकनीक में बाहरी न्यूक्लियस का उपयोग नहीं होता और इससे प्राप्त मोतियों में 97 से 98 प्रतिशत तक शुद्ध कैल्शियम कार्बोनेट होता है।

महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की सरकार की कोशिश

इसके अलावा, मछली बिक्री किट, तीन एवं चार पहिया वाहनों के वितरण के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जलाशयों के विकास, खदानों में मत्स्य पालन और बीमा सुरक्षा योजनाओं से भी मछुआरों को लाभ मिल रहा है।

वन उत्पाद आकर्षण का केंद्र

वहीं, झारखंड पवेलियन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का स्टॉल भी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां महुआ, साल पत्ता, इमली, लाख, शहद, बांस और केंदू पत्ता जैसे वन उत्पादों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध वन संपदा और उससे जुड़ी ग्रामीण आजीविका को प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल पर लाख से बनी आकर्षक चूड़ियां और कंगन तथा महुआ के लड्डू आगंतुकों को खूब लुभा रहे हैं। इन उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि झारखंड के पारंपरिक वन उत्पादों, स्थानीय हस्तकला और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े आजीविका के अवसरों को नई पहचान दे रही है।

मत्स्य पालन में नवाचार, मोती की खेती और वन संपदा से जुड़ी ये प्रस्तुतियां IITF-2026 में झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से सामने ला रही हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts