झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के कार्यक्रम की तैयारियों का पूजा सिंघल ने लिया जायजा

रांची। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरशोर से शुरू हो गई हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर को भव्य और यादगार बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव सह अध्यक्ष, आयोजन-सह-समन्वय समिति पूजा सिंघल ने वरीय अधिकारियों के साथ खेलगाँव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

सिंघल ने क्रमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि कार्यक्रम का आयोजन भव्य, व्यवस्थित और यादगार बने। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि इस अवसर पर कोई कसर न छोड़ी जाए।

राज्यव्यापी पखवाड़ा और थीम आधारित प्रदर्शनी

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर 17 नवम्बर 2026 से 27 नवम्बर 2026 तक पूरे राज्य में स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक जिले के तीन महत्वपूर्ण थीमों पर आकर्षक और सूचनात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा:

– वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (एक जिला, एक उत्पाद)

– वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन (एक जिला, एक पर्यटन स्थल)

– वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी (एक जिला, एक आर्थिक गतिविधि)

जानकारी हो की सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग-सह-अध्यक्ष, आयोजन-सह-समन्वय समिति द्वारा सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि पखवाड़े के दौरान प्रभावशाली, आकर्षक और सूचनात्मक प्रदर्शनी सुनिश्चित की जाए। यह प्रदर्शनी झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और आर्थिक क्षमताओं को उजागर करने के साथ-साथ “एक जिला-एक पहचान” की अवधारणा को और मजबूत करेगी।

इस दौरान उद्योग सचिव अरवा राजकमल, सचिव ग्रामीण विकास विभाग मनोज कुमार, निदेशक संस्कृति आशीष एकराम, निदेशक खादी बोर्ड आलोक कुमार, निदेशक खनिज राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक उद्योग विशाल सागर, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी माधवी मिश्रा, राज्य परियोजना निदेशक JEPC शशि रंजन, सचिव टूरिज्म, मुकेश कुमार, निदेशक टूरिज्म, नमन प्रियेश, लकड़ा मुख्य कार्यकारी अधिकारी झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अनन्य मित्तल, अपर सचिव प्रेरणा दीक्षित, मैनेजिंग डायरेक्टर झारक्राफ्ट गरिमा सिंह, सचिव हिमांशु लाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची धनंजय, नजारत उप समाहर्ता रांची डॉ. सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची उर्वशी पांडेय सहित सभी आयोजन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे। पूजा सिंघल ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे मिलकर राज्य स्थापना दिवस को एक भव्य और गौरवपूर्ण अवसर बनाएं, जो झारखण्ड की प्रगति, संस्कृति और संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts