मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, चाय-पकौड़ी का भी लिया स्वाद

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और क्षेत्र में आवागमन की दृष्टि से इसकी उपयोगिता पर ध्यान दिया। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया और वहां की भौगोलिक स्थिति तथा सड़क मार्ग का जायजा लिया।

कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से आसपास के गांवों और क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति के साथ स्थानीय आवागमन की परिस्थितियों का भी जायजा लिया।

स्थानीय दुकान पर चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

सड़क निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री के इस तरह स्थानीय दुकान पर पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने सहज माहौल में स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

तीनकोनिया चौक पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति, जनजीवन और उपलब्ध जनसुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक कल्पना सोरेन ने भी लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री और विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उनसे मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts