दुर्गापूजा को लेकर शहर के पंडालों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, ड्राेन और सीसीटीवी से निगरानी

रांची। राजधानी रांची में सोमवार को दुर्गा पूजा की धूम रही। महानवमी को लेकर राजधानी में श्रद्धालुओं की पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर में एक से बढ़कर एक थीम अधारित सुंदर पंडाल का निर्माण किया गया है। रांची के प्रमुख पंडालों में तमिलनाडू के तंजावुर स्थित विश्वविख्यात मंदिर वृहदेश्वर मंदिर पर आधारित भारतीय युवक संघ के पंडाल की भव्यता की चर्चा शहरवासियों में है। प्रवेश द्वार के ऊपर ध्यानमग्न भगवान भोलेनाथ और उनकी निकटतम नंदी की मूर्ति स्थापित की गई है। बाहरी दीवारों पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं और भीतर स्वर्णाभूषणों से मां दुर्गा का दिव्य स्वरूप स्थापित किया गया है।

वहीं जिला स्कूल स्थित श्री रामलला पूजा समिति का पंडाल लगातार तीसरे वर्ष भी श्रद्धालुओं के पसंद में पहले नंबर पर हैं। यहां पर वाराणसी के स्वर्बेद मंदिर के प्रारूप पर बने पूजा पंडाल को देखने के लिए लोगों की भीड़ अनवरत आ रही है। यहां प्रतिमाओं की मिट्टी के बने परिधान भी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर रही है। प्रतिमा के परिधान के मिट्टी से बने होने के बावजूद यह अद्भूत और वास्तविक लगती है। यहां पर बने पूजा मेला के साथ यहां का पूरा दृश्य लोगों की भीड़ को बढ़ा रहा है।

इसके अलावा अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का पंडाल भी शहर के श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। द्वारिकाधीश के महल के तर्ज पर बने यहां की प्राचीन काल की उकेरी गई तस्वीरें इसकी भव्यता को और बढ़ा रही है। द्वारिक मंदिर की प्रतिकृति की आभा पूरे शहरवासियों को आकर्षित कर रही है।

वहीं हरमू कॉलोनी स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने इस बार राजस्थान कला की थीम को अपने पंडाल में उतारा है। राजस्थान के प्राचीन काल्पनिक मंदिर पर आधारित एक महल को जमीन पर उतारा गया है।

वहीं रांची के कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति का इस बार का पंडाल मणीद्वीप की थीम पर बनाया गया है। अंदर का स्वरूप मणीद्वीप की तर्ज पर तैयार किया गया है।

इसी प्रकार रांची के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष अमेरिका टेंपल ऑफ टुगेदर थीम पर भव्य इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा मंदिर का निर्माण किया गया है। प्रकृति, कला और आस्था को मुख्य रूप से पर्यावरण-अनुकूल बांस और लकड़ी की कलाकारी और लेबनानी निर्माण से तैयार किया गया है। पंडाल के शीर्ष पर भगवान श्रीकृष्ण का कट-आउट लगाया गया है।

इसके अलावा अन्य पूजा पंडालों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। सभी पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किये गये हैं। पूरे शहर में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। तैनात पुलिसकर्मियों को पैनी नजर रखने को कहा गया है। खुद एसएसपी राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी लगातार विभिन्न पंडालों का जायजा ले रहे है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts