नेटफ्लिक्स में छह प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती, 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी

न्यूयॉर्क। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से लगभग एक हजार कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित होंगी। वर्ष 2022 के बाद कंपनी में यह सबसे बड़ी छंटनी बताई जा रही है।

रिपोर्ट में कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल के हवाले से बताया गया है कि कंपनी के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग पीटर्स और टेड सारंडोस ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को इस फैसले की जानकारी दी। छंटनी का सबसे ज्यादा असर कंपनी की प्रोडक्ट, प्रौद्योगिकी, कानूनी और मानव संसाधन (एचआर) टीमों पर पड़ने की संभावना है।

यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब मनोरंजन और मीडिया क्षेत्र में दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। स्ट्रीमिंग सेवाओं के बढ़ते विकल्पों के बीच कंपनियां अपने कारोबार और खर्चों में बदलाव कर रही हैं। नेटफ्लिक्स की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वर्ष 2025 के अंत तक नेटफ्लिक्स में करीब 16,000 पूर्णकालिक कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी अब केवल सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई पर निर्भर रहने के बजाय विज्ञापन, लाइव कार्यक्रमों और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी निवेश बढ़ा रही है, ताकि आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts