भाजपा को जीत दिलाने के लिए जनजाति समाज कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा : सन्नी टोप्पो

भाजपा के एसटी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो संभाला अपना कार्यभार

रांची। झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बुधवार को विधिवत् रूप से अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान हजारों की संख्या में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में सन्नी टोप्पो ने जब पदभार संभाला तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

आदिवासी रीति रिवाज से किया गया पूजा अनुष्ठान:

कार्यभार संभालने से पहले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने आदिवासी रीति रिवाज के तहत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में प्रवेश का अनुष्ठान कराया। पूजा अनुष्ठान का निर्वहन समाज के पारंपरिक मुख्य पाहन जगलाल पाहन तथा शिबू पाहन के नेतृत्व में 11 पाहनों ने मुख्य रूप से प्रकृति की शक्ति, ग्राम देवता और ‘सरना माई’ की पूजा की तथा विधि विधान से कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष को प्रवेश कराया। पाहन-पुजार ने आदिवासी रीति-रिवाज के तहत शुभ कार्य के लिए डंडा कट्टना अनुष्ठान कराकर  कार्यालय प्रवेश कराया।

नेता प्रतिपक्ष सह झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पदग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि सन्नी टोप्पो जनजाति समाज के बीच भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने सन्नी से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी टीम का गठन आप राज्य में 35 जनजाति समाज को साथ लेकर करें।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सन्नी टोप्पो से आग्रह करते हुए कहा कि आप अपने समाज को साथ लेकर चलें और कार्य का विस्तार करें।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि भाजपा समय-समय संगठन की मजबूती के लिए समाज के कर्मठ युवाओं को अवसर देती आयी है, इसके लिए उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाज के मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप पार्टी के साथ साथ समाज को एकजुट और समृद्ध बनाने की दिशा में काम भी काम करें।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने पद ग्रहण समारोह को भावुक पल बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व सह प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उंसके जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज वे हमारे समाज की उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। कैसे समाज के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, कैसे उनका राजनीतिक, शैक्षणिक, समाजिक और आर्थिक उत्थान हो, इसकी हमेशा चिंता करते हैं। नरेंद्र मोदी ने समाज के अगुवा और महापुरुषों को मान सम्मान दिलाने का काम किये हैं उसके लिए अनुसुचित जनजाति समाज ऋणी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन के साथ साथ हमारी समाज की पारम्परिक रीति रिवाज को सुरक्षित और संरक्षित रखने की भी जरूरत है। हमारे जल, जंगल, जमीन को आज लूटा जा रहा है। उसे भी बचाना हमारी ही जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि 2029 की आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए जनजाति समाज कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। मंच का संचालन विंदेश्वर उरांव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रवि मुंडा ने किया।

इस पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,सुनील सोरेन, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, मुनेश्वर साहू, अशोक बड़ाइक, आरती कुजूर,रामकुमार पाहन, गंगोत्री कुजूर, रमेश सिंह, मुख्य पाहन जगलाल पाहन, संजय सरदार, शकुंतला उरांव, पिंकी खोया, अनु लकड़ा, रानी बोन्दया, सुखमनी हेमरोम, मंजू खेरवार, शांति टोप्पो, बिजय गोंद, काजू सांडिल, अर्जुन मुंडा सहित हज़ारो की संख्या में जनजाति समाज के लोग एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts