ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत से मिले राज्यपाल, झारखंड में शिक्षा और पर्यटन पर हुई चर्चा

रांची। लोकभवन में बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत) बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की। दोनों के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों और झारखंड में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर बातचीत हुई। राज्यपाल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तकनीकी जानकारी और झारखंड के युवाओं की क्षमता से राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई।
राज्यपाल ने झारखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक खूबसूरती की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में पहाड़, झरने, झील, जलाशय और घने जंगल हैं। इसके अलावा झारखंड की जनजातीय संस्कृति और परंपराएं भी इसकी खास पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर मिल सकते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts