मुख्यमंत्री ने गढ़वा की छात्राओं को पत्र लिखकर दिया आशीर्वाद

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़वा स्थित आरकेसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं काजल कुमारी एवं महालक्ष्मी केशरी की ओर से भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का उत्तर पत्र भेजकर दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र के माध्यम से छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया और लिखा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है। आपके जरिये भेजी गई राखी प्राप्त हुई। आपका यह आत्मीय स्नेह एवं अपनापन पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई, इसके लिए हृदय से धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप एवं आपका समस्त परिवार सदैव सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे।
विद्यालय परिवार ने जताया आभार
मुख्यमंत्री का पत्र प्राप्त होने पर विद्यालय की प्राचार्या ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से छात्राओं की राखियों का मान रखना और उन्हें प्रोत्साहन देना पूरे विद्यालय एवं गढ़वा जिले के लिए प्रेरणादायी है। यह संदेश छात्राओं को शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts