टीम मुकेश अग्रवाल ने व्यापारियों के बीच रखा विजन, मांगा समर्थन

  • टीम मुकेश अग्रवाल की पहल पर पंडरा बाजार में सफाई शुरू, 100 कर्मी लगाए गए
  • अग्रसेन भवन में टीम मुकेश अग्रवाल का परिचय सत्र आयोजित, सैकड़ों की संख्या मे शामिल हुए व्यापारी

रांची: पंडरा बाजार के दुकानदारों की साफ-सफाई से जुड़ी समस्या को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल की पहल का असर सामने आया है। टीम की ओर से गुरुवार को महापौर के समक्ष मंडी की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद नगर निगम ने गुरुवार से पंडरा मंडी में विशेष सफाई अभियान शुरू कराया। नगर निगम की ओर से मंडी में 100 सफाईकर्मियों को लगाया गया है, जिन्होंने सफाई का काम शुरू कर दिया है। टीम मुकेश अग्रवाल ने इसे व्यापारी हित में उठाए गए कदम का परिणाम बताया।
अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को केवल उठाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनके समाधान तक लगातार प्रयास करना प्राथमिकता है। पंडरा मंडी के दुकानदारों की सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या को लेकर तत्काल पहल की गई और इसका परिणाम भी सामने आया है। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी इसी मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इधर, टीम मुकेश अग्रवाल का अग्रसेन भवन में परिचय सम्मलेन का आयोजन किया गया। टीम के सभी सदस्यों ने व्यापारियों के बीच अपना विजन रखा। अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश अग्रवाल ने व्यापारियों से समर्थन देने का आग्रह किया। पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने टीम का परिचय कराते हुए कहा कि चैंबर चुनाव में मुकेश अग्रवाल ने एक सशक्त टीम बनाया, जो चैंबर को समय भी देने को तैयार है। मुकेश अग्रवाल ने व्यापारियों के लिए सड़क, कोर्ट से लेकर सरकार के साथ लड़ाई लड़ी। इस बार नए चेहरे को भी मौका मिलना चाहिए। व्यापारियों की लड़ाई में लड़ने वाले को चैंबर में लाइये।

पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह जेन जी टीम है। इसमें जोश और होश दोनों है। टीम को आशीर्वाद दीजिए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।

पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान ने कहा कि आने वाले वर्ष में व्यापारियों को संघर्ष करना होगा। इस लिए टीम मुकेश अग्रवाल संघर्ष कर समाधान निकालेंगे। अपना रोजगार बचाना है, तो टीम मुकेश अग्रवाल को जीता कर चैंबर भेजे। अपर बाजार की समस्याओं का समाधान मुकेश अग्रवाल ही कर सकता है। इन्हें आपका आशीर्वाद चाहिए।

मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि इस बार चुनाव का माहौल अलग है। टीम मुकेश अग्रवाल ने एक मजबूत टीम चुनाव में उतारा है। सदस्यों को अपना समर्थन दे।

उद्योगपति पुनीत पोद्दार ने कहा कि चैंबर हमेशा व्यापारियों के लिए खड़ा रहता है। चैंबर में नई जेनरेशन का आना जरूरी है। टीम मुकेश अग्रवाल ने चुन चुन कर युवाओं की टीम बनाई है। एक नई ऊर्जा के साथ इनकी टीम काम करने को तैयार है। आने वाला साल चैंबर और व्यापारियों के लिए अच्छा होने वाला है।

इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, विशाल पाड़िया, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, काशी प्रसाद कनोई, पवन बजाज, मुकेश काबरा, अंजय सरावगी, ललित पोद्दार, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, सज्जन पाड़िया, विनोद जैन, मदन प्रसाद, विकास अग्रवाल
भानु जालान, नारायण माहेश्वरी, अशोक पुरोहित, विश्वनाथ नारसरिया, मुकेश पांडे, संजय महुरी, विंदुल वर्मा, कौशल राजगढ़िया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टीम मुकेश की ओर से अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, अधिवक्ता निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राजेश गाडोदिया (आनंद), श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह, उमंग सुल्तानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमित अग्रवाल ने दी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts