‘प्रहार’ के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल

मुंबई। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आगामी फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद अब इसका पहला गाना ‘मेरे रहते’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में जोशीला संगीत और भावनात्मक बोल सुनने को मिलते हैं।

इसका फिल्मांकन राजकुमार राव और वामिका गब्बी पर किया गया है। गाने के साथ फिल्म की कहानी से जुड़े कुछ गंभीर और खौफनाक दृश्य भी दिखाई देते हैं, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद शुरू हुई कानूनी लड़ाई की झलक देते हैं।

‘मेरे रहते’ को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है। गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस गाने में संगीत और भावनाओं के बीच संतुलन देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी में रिश्तों के साथ उस कानूनी संघर्ष को भी प्रमुखता दी गई है, जो 26/11 हमले के बाद देश के सामने आया था।

अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी ‘प्रहार’ मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म में राजकुमार राव चर्चित भारतीय वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में अभियोजन पक्ष की पैरवी की थी, जिसमें अजमल कसाब को दोषी ठहराया गया और उसे मौत की सजा सुनाई गई। ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts