डिजिटल हेल्थ से बदलेगी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था : स्वास्थ्य मंत्री

रांची। झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ बुधवार को बीएनआर चाणक्य होटल में हुआ। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना, 10-बेडेड टेली-आईसीयू, एचआरआईएस पोर्टल और झारखंड ई-हेल्थ पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, तकनीकी विशेषज्ञ, सिविल सर्जन और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इस अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि डिजिटल हेल्थ स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ और पारदर्शी बनाने के साथ गरीब और ग्रामीण मरीजों के लिए तकनीकी कवच का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपने देखना आसान है, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और इच्छाशक्ति जरूरी है। मंत्री ने कहा कि डिजिटल हेल्थ के दम पर झारखंड अपने पैरों पर खड़ा होगा। टेलीमेडिसिन, टेली-आईसीयू और टेली-रेडियोलॉजी के माध्यम से दूरदराज के मरीजों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल की दिशा में भी काम हो रहा है।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत कनेक्टिविटी, एचएमआईएस, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और डिजिटल डैशबोर्ड पर काम किया जा रहा है। एचएमआईएस से मरीज घर बैठे पंजीकरण, भुगतान और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि एचआरआईएस के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। कार्यक्रम में डॉ आरएस शर्मा और अन्य विशेषज्ञों ने भी डिजिटल स्वास्थ्य की संभावनाओं पर विचार रखे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी सहित अन्य सहित लोग मौजूद थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts