एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, मिलेगा ऐपल का नया विस्तारित आईक्लाउड+, साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी

रांची:भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी।
एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

आईक्लाउड+ के जरिए एयरटेल के लाखों पोस्टपेड ग्राहक अपनी फोटो, फाइलें, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी ऐपल डिवाइसेज पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। उनका डेटा सुरक्षित रूप से बैकअप भी किया जाएगा। इससे नया डिवाइस सेट करना आसान होगा और उनकी डिजिटल लाइफ कनेक्टेड और सुलभ बनी रहेगी। ऐपल टीवी ग्राहकों को ऐपल की प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज और फिल्में उपलब्ध कराता है, जबकि ऐपल आर्केड पर बिना विज्ञापनों और इन-ऐप खरीदारी के गेम्स के कैटलॉग का अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts