चैंबर चुनाव : टीम मुकेश अग्रवाल ने गिनाईं प्राथमिकताएं

  • अर्जुन जलान समेत कई पूर्व अध्यक्ष समर्थन में आए आगे

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी चुनावी रणनीति और प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। टीम ने व्यापारियों के हितों को केंद्र में रखते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त कारोबारी माहौल, उद्योग एवं इंडस्ट्रियल एरिया के विकास और व्यापार विस्तार पर जोर देने का संकल्प लिया है।  टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताओं में छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के डिजिटल सशक्तीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विभागीय समस्याओं के समाधान, युवा एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन तथा सरकार-प्रशासन के साथ प्रभावी और परिणामदायी संवाद को शामिल किया है। टीम की जीत के लिए टीम मुकेश अग्रवाल ने शनिवार को चैंबर के कई पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक की। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को सशक्त, सक्रिय, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के साथ-साथ व्यापारियों की रोजी-रोटी और दुकानों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी। टीम का मुख्य नारा “संघर्ष से समाधान, समाधान से विकास” रखा गया है।

मुकेश अग्रवाल के समर्थन में चैंबर के कई पूर्व अध्यक्ष भी आगे आए हैं। इनमें अर्जुन जलान समेत अन्य पूर्व अध्यक्षों का समर्थन कर रहे है। बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, कुणाल आजमानी, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, अमित अग्रवाल, सुमित जैन, मनीष जैन, अंकुर गाड़ोदिया,सुनील कालरा, पूर्णेंदु तुलस्यान, नंदू पटोदिया, प्रदीप जैन, विशाल पोद्दा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts